पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा चलाएगी 1 महीने का सेवा संकल्प अभियान.....
- ANIS LALA DANI

- 23 minutes ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
राजनांदगांव: रविवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान वे भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान की कार्यशाला में शामिल हुए और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। राजनांदगांव शहर के पुष्प वाटिका स्थित योगा हॉल में आयोजित कार्यशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आगामी एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की गई। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक संसदीय जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा।
कार्यकर्ताओं ने बनाई अभियान की कार्ययोजना
कार्यशाला में अभियान के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। एक महीने तक चलने वाले अभियान को लेकर जिम्मेदारियां तय करने और कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से संचालित करने की कार्ययोजना बनाई गई।कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को अभियान के उद्देश्यों को लेकर मार्गदर्शन दिया और संगठन स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
झीरम घाटी मामले पर कांग्रेस पर निशाना
कार्यशाला के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने झीरम घाटी मामले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने मामले की जांच और कांग्रेस की ओर से की जा रही टिप्पणियों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। कार्यशाला में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



.jpg)












Comments