google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के राजनीतिक सफर का जश्न मनाएगी BJP......

Aug 21
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसी सिलसिले में भाजपा शनिवार को नई दिल्ली में बैठक करेगी। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक सफर और सार्वजनिक जीवन में उनके 25 वर्षों के योगदान को रेखांकित करने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा होगी। जानकारी के अनुसार बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इन कार्यक्रमों की देखरेख की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को दी गई है। बैठक में विभिन्न राज्यों के भाजपा अध्यक्षों, संगठनात्मक महासचिवों और राज्य प्रभारियों के भी शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और गतिविधियों के लिए विस्तृत योजना तैयार करना है। इसमें राज्यों के स्तर पर होने वाले आयोजनों के स्वरूप, उनकी अवधि, पैमाने और आपसी समन्वय को लेकर चर्चा की जाएगी। भाजपा नेतृत्व की कोशिश है कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से जुड़े कार्यक्रम केवल पार्टी संगठन तक सीमित न रहें, बल्कि इनमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाए।


इसके लिए अलग-अलग राज्यों में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की योजना पर विचार किया जा सकता है। बैठक में यह भी तय किया जा सकता है कि विभिन्न राज्यों में कार्यक्रमों को एक समन्वित रणनीति के तहत किस तरह आयोजित किया जाए, ताकि देशभर में एक साथ गतिविधियां संचालित हों और उनका संदेश जमीनी स्तर तक पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2014 में देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला। इसके बाद 2019 और 2024 में भी भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने केंद्र में सरकार बनाई और नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। भाजपा अब उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को एक महत्वपूर्ण पड़ाव के तौर पर देखते हुए देशभर में कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रही है। पार्टी की प्रस्तावित गतिविधियों में प्रधानमंत्री के राजनीतिक सफर, प्रशासनिक अनुभव और विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने पर जोर रहने की संभावना है। शनिवार की बैठक में कार्यक्रमों की अंतिम रूपरेखा और राज्यों के बीच समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की उम्मीद है। पार्टी संगठन आगामी दिनों में इन कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत कार्यक्रम जारी कर सकता है।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html