भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’: कार्यकर्ताओं संग जुड़ेगी आम जनता.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
महासमुंद:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर महासमुंद में भाजपा की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान करीब एक महीने तक चलेगा।
भाजपा के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने अपनी राजनीतिक जनसेवा की यात्रा शुरू की थी। 7 अक्टूबर 2026 को उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में अभियान के जरिए सेवा, सुशासन और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। प्रेसवार्ता में भाजपा नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबों के लिए आवास, राशन, शौचालय, सामाजिक सुरक्षा और कोविड टीकाकरण जैसी योजनाओं के जरिए बड़े स्तर पर बदलाव आया है। साथ ही ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को मजबूत करने का लक्ष्य भी अभियान से जोड़ा गया है। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले 37 अंतरराष्ट्रीय सम्मानों का उल्लेख करते हुए इसे भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा से जोड़ते हुए बताया। पार्टी के अनुसार, अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।







.jpg)
.jpeg)
.jpeg)









Comments