google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर पश्चिम विधानसभा में भाजपा के चुनावी अभियान को मिली मजबूती.....

Oct 30, 2023
4 min read




































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

  • राजेश मूणत समेत कई वरिष्ठ BJP नेताओं ने किया रायपुर पश्चिम के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

  • प्रधानमंत्री के मन की बात में क्षेत्र की जनता संग लाइव आना सौभाग्य का विषय: राजेश मूणत

  • मोदी के मन की बात में रायपुर पश्चिम की जनता ने की लाइव स्क्रीन साझा

रायपुर/29 अक्टूबर/ 2023/ - रायपुर पश्चिम विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए रविवार का दिन बेहद खास था इस दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के साथ लाइव जुड़कर एक एतिहासिक अनुभव प्राप्त किया, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी हुआ। रविवार को नरेंद्र मोदी का 105वां मन की बात कार्यक्रम संपन्न हुआ ,जिसमें मोदी ने आकाशवाणी माध्यम से जनता को संबोधित किया।

रायपुर के नजरिए से यह एपिसोड इसलिए विशेष महत्व का साबित हुआ, क्योंकि मोदी के मन की बात का सीधे प्रसारण के समय रायपुर पश्चिम के रामनगर क्षेत्र की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ लाइव स्क्रीन साझा की। मन की बात कार्यक्रम में दो बार रायपुर पश्चिम मन की बात सुन रहे स्थानीय नागरिकों का सीधा प्रसारण टेलीविजन पर दिखाया गया। स्क्रीन पर राजेश मूणत समेत स्थानीय युवतियां और महिलाएं परम्परागत छत्तीसगढ़ी परिधान में नजर आई।

राजेश मूणत ने कहा कि हमारे प्रदेश की सांस्कृतिक शोभा को आज देश दुनिया ने देखा मोदी के कार्यक्रम के दौरान जब वे टेलीविजन पर लाइव रहे उसी समय रायपुर पश्चिम की जनता उनके साथ पूरे देश के टेलीविजन स्क्रीन पर दिखाई दी। मूणत ने कहा कि यह क्षेत्र की जनता के लिए गौरव का विषय की देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टेलीविजन पर लाइव स्क्रीन साझा की ।


मूणत ने काटा केंद्रीय कार्यालय का फीता चुनावी संचालन किरोड़ीमल धर्मशाला से रायपुर पश्चिम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत ने आज अपने केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया। ज्ञात हो कि मूणत पूर्व के अपने सारे चुनाव उसी जगह कार्यालय से लड़े हैं। इस कार्यालय के खुल जाने के बाद रायपुर पश्चिम विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियान को मजबूती मिलेगी।


आज केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर राजेश मूणत के साथ वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल , लोकसभा सांसद सुनील सोनी और भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे , उद्घाटन के अवसर पर पश्चिम विधानसभा के चारो मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे जहां वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने उपस्थिति कार्यकर्ताओं के समूह को संबोधित करते हुए कहा की हमने छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास का प्रण लेकर 15 वर्ष भाजपा सरकार चलाई और प्रदेश में चहुँ ओर विकास का एक उच्च स्तरीय मॉडल तैयार किया परंतु जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई प्रदेश की तरक्की के कांग्रेस की नजर लग गई और अब विगत 5 वर्ष में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार ने कर्जा लो घी पियो और विज्ञापन चलाओ योजना चलाई , सुनील सोनी ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की आज हम सब यहां पश्चिम विधानसभा के केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन में उपस्थित हुए हैं मगर आज यहीं से हम सभी प्रण लेकर जाएं की रायपुर पश्चिम के केंद्रीय कार्यालय से छत्तीसगढ़ में परिवर्तन का बिगुल फूंका जा रहा है जिसके सूत्रधार आप सभी कार्यकर्ता बनेंगे ।


पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी राजेश ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता राष्ट्रोथान और क्षेत्र की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध है पश्चिम विधानसभा के साथ साथ पूरे प्रदेश में इसके सैकड़ो उदाहरण आपके सामने हैं आज वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद सहित पश्चिम के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया जा रहा है अब आगामी दिनों तक चुनावी रण में हम सभी यहीं से अपना समन्वय और संवाद स्थापित करेंगे आज मोहन साहू जी के नेतृत्व में साहू समाज के दर्जनों गणमान्य बंधुओ ने भाजपा का दामन थामा है और भाजपा प्रवेश का यह सिलसिला लगातार जारी है मैं इस मंच से पुनः अपनी घोषणा दोहराता हूं की भाजपा सरकार बनते ही हर गरीब के सर पर छत का सपना पूरा होकर रहेगा ।


चुनाव कार्यालय उद्घाटन में बृजमोहन ,सुनील सोनी समेत कई नेता हुए शामिल आज किरोड़ीमल धर्मशाला जवाहर नगर में केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर विशेष रूप से पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल , सांसद सुनील सोनी , वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने , किशोर महानंद , राजीव अग्रवाल , जयंती पटेल , संजय श्रीवास्तव , मीनल चौबे , चन्नी वर्मा , प्रभा दुबे, सुभाष तिवारी , महेश बैस वर्धमान सुराना , अशोक पाण्डेय , गोवर्धन खंडेलवाल , सत्यम दुवा , पुरषोत्तम देवांगन , प्रफुल्ल विश्वकर्मा , गोपी साहू , हरीश ठाकुर , बजरंग खंडेलवाल , अमित मैशरी , प्रीतम ठाकुर , अनिल सोनकर , भूपेंद्र ठाकुर , बी . श्रीनिवास राव , विनोद अग्रवाल , भोलाराम साहू , दीपक जयसवाल , नवीन शर्मा , बसंत बाघ , गज्जू गोदावरी साहू , कामिनी देवांगन ,पवन केशरवानी , पुष्पेंद्र उपाध्याय महेश बैस ओमकार बैस, कमलेश्वरी वर्मा, पुरुषोत्तम देवांगन, नारद कौशल, आनंद निषाद, डॉ अखिलेश दुबे,डॉ रवि राठी, डॉ राजेश खंडेलवाल,छगन मूंदड़ा , सलीम राज, शिवजलम दुबे, पारेश्वर बाघ सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मिलित हुए ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html