google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

BJP का हल्ला बोल, सचिवालय घेरने जा रहे भाजपाइयों को पुलिस ने खदेड़ा....जानें पूरा मामला

Aug 1, 2023
1 min read
























बीजेपी नेताओं ने दावा किया है कि अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ जयपुर में यह अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन है। प्रदर्शन के दौरान सचिवालय पहुंचने से पहले पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमा झटकी देखने मिली।

बीजेपी नेताओं का कहना था कि वह सचिवालय जाकर ज्ञापन देना चाह रहे थे। मगर पुलिस ने लगातार लाठीचार्ज और वॉटर कैनन किया जिसमें हमारे कई नेताओं को चोट लगी है। सचिवालय घेराव के दौरान नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि हम बस ज्ञापन देने आए हैं लेकिन सरकार लाठी बरसा रही है।


राठौड़ ने कहा कि आज के प्रदर्शन में आया एक-एक कार्यकर्ता गहलोत सरकार के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम करेगा। राजस्थान की जनता अब सीएम अशोक गहलोत के दोनों पैरों में बंधी पट्टियां खोलने का काम करेगी। उन्होने आगे कहा कि आज सतीश पूनिया, सीपी जोशी को चोट भी आई है। प्रदर्शन के दौरान घायल कार्यकर्ताओं को उपचार के लिए SMS अस्पताल, ट्रोमा सेंटर में ले जाया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html