google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भाजपा ने दाग सवाल - मुख्यमंत्री बघेल पाटन में भाजपा उम्मीदवार विजय बघेल का मुकाबला करने तैयार हैं...

Aug 20, 2023
5 min read

























































  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पत्रकार वार्ता में कहा : भाजपा के आंगन में ताक-झाँक के मनोरोग के पीड़ित मुख्यमंत्री कांग्रेस और अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं......

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह के कलम से:-

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे अपने वर्तमान निर्वाचन क्षेत्र पाटन में भाजपा उम्मीदवार विजय बघेल का मुकाबला करने तैयार हैं, या कि पाटन से भागने वाले हैं। अरुण साव ने कहा कि जब से भाजपा ने पहली सूची में 21 उम्मीदवार घोषित किए हैं और मुख्यमंत्री के चुनाव क्षेत्र से सांसद विजय बघेल को भाजपा का प्रत्याशी बनाया है, तबसे कांग्रेस में खलबली मच गई है, सन्नाटा पसर गया है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने शनिवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदतन इधर-उधर की बात कर रहे हैं, लेकिन यह नहीं बता रहे कि उन्हें चुनाव में चित्त कर देने वाले सांसद बघेल के विरुद्ध ही चुनाव लड़ेंगे या पाटन के साथ एक अन्य किसी सीट पर भी किस्मत आजमाएंगे अथवा पाटन से पलायन करेंगे? ऐसी चर्चाएँ सुनाई पड़ रही हैं कि पाटन में हार की दहशत में कांग्रेस अपने मुख्यमंत्री के लिए कोई अन्य सीट तलाश रही है। सुनने में आ रहा है कि धरसींवा की महिला विधायक की टिकट काटकर मुख्यमंत्री बघेल वहां पलायन कर सकते हैं। अरुण साव ने कहा कि भाजपा के आंगन में ताक-झाँक के मनोरोग के पीड़ित मुख्यमंत्री कांग्रेस और अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। समूची कांग्रेस असमंजस में है। कांग्रेस के कार्यकर्ता भ्रम में हैं कि उनके मुख्यमंत्री, मंत्री और कितने विधायक अपनी सीट पर ही चुनाव लड़ेंगे या उनकी थोक में टिकट कटेगी या फिर वे क्षेत्र बदलेंगे। अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल से लेकर एक भी मंत्री और कोई भी कांग्रेस विधायक जनता की कसौटी पर खरा नहीं उतरा है और सभी ने जनता का भरोसा तोड़ा है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश और उनके हैवीवेट मंत्रियों वाले दुर्ग संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव में सांसद बघेल ने कांग्रेस की जो दुर्गति की है, वह सबसे बड़ा प्रमाण है कि मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट की क्या राजनीतिक हैसियत है? छत्तीसगढ़ की 11 में से 09 लोकसभा सीटों पर भाजपा का कमल खिलाकर जनता अपना मत दे चुकी है कि कांग्रेस ने 4 माह में ही जनता का भरोसा खो दिया। हर लोकसभा क्षेत्र में औसतन 8 विधानसभा क्षेत्र होते हैं तो जाहिर है कि आज जगह-जगह भरोसे का सम्मेलन करने मजबूर मुख्यमंत्री बघेल और कांग्रेस पर जनता का कोई भरोसा नहीं है। जनता इस सरकार के गठन के बाद से ही इसके भ्रष्टाचार और अत्याचार से त्रस्त है।


कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पर भी माओवादियों और धर्मांतरण गैंग के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया, कहा- ऐसे स्तरहीन बयान दे रहे हैं जो आदिवासियों को राष्ट्र की मुख्यधारा से काटने वाले हैं |


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पर भी माओवादियों और धर्मांतरण गैंग के इशारों पर काम करने का आरोप लगाकर कहा है कि जबसे बैज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए हैं, तबसे वह लगातार ऐसे स्तरहीन बयान दे रहे हैं जो आदिवासियों को राष्ट्र की मुख्यधारा से काटने वाले हैं। कांग्रेस अध्यक्ष बैज के बयानों की भाषा का निहितार्थ इसी ओर इशारा कर रहे हैं। अरुण साव ने कहा कि अपने बयानों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज आदिवासियों को हिन्दुओं से अलग करने का खुलेआम ऐलान कर चुके हैं। ठीक यही भाषा नक्सली और धर्मांतरण में लगी मिशनरियों की भी हुआ करती है। एक तरफ आदिवासियों का एक बहुत बड़ा वर्ग नारायणपुर, बस्तर समेत पूरे क्षेत्र में स्वयं अपनी मूल संस्कृति से विलग करने के माओवादियों और मिशनरियों के कुत्सित प्रयासों के प्रति सचेत हो रहा है तो दूसरी तरफ टुकड़े-टुकड़े गैंग, जिहादियों और माओवादियों की पोषक कांग्रेस के नए-नए सरगना दीपक बैज आदिवासियों को बरगलाकर राष्ट्र की मुख्यधारा और संस्कृति से अलग करने के लिए ऊलजलूल बयान दे रहे हैं।अरुण साव ने कहा कि आदिवासियों को हिन्दुओं से अलग करने का उनका जो षड्यंत्र चल रहा है, कांग्रेस अध्यक्ष बैज के बयान उसका हिस्सा प्रतीत हो रहे हैं।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भाजपा हर चुनाव को हमेशा गंभीरता से लेती रही है और उसी गंभीरता और पूरी ताकत के साथ इस बार भी प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतर चुकी है। अरुण साव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिहाज से विधानसभा से लेकर बूथ व शक्ति केंद्र स्तर तक भाजपा की गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता प्रदेश के भविष्य को लेकर चिंतित है। जिस दिशा में कांग्रेस की भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ को ले जा रही है, उससे आज छत्तीसगढ़ का जनमानस कांग्रेस की इस प्रदेश सरकार से त्रस्त है। प्रदेश के हर वर्ग को ठगने और धोखा देने का काम कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने किया है। अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार और माफियाओं का गढ़ बना दिया है। विकास के सारे ठप हैं। प्रदेश सरकार ने घोटाले भी ऐसे-ऐसे किए कि प्रदेश में कभी उनकी कल्पना नहीं की जा सकती।


भाजपा की इस पहली सूची में एक ओर जहाँ युवा व ऊर्जावान चेहरे हैं, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को भी समुचित स्थान मिला है |


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पीएससी, व्यापमं और भर्ती घोटालों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के युवाओं के सपनों को चूर-चूर करने का काम प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किया। प्रदेश में अनाचार व अत्याचार की घटनाएँ लगातार बढ़ी हैं, लव जिहाद के लगातार मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे अनेक मुद्दे हैं, जिनके कारण छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार से छुटकारा पाने के लिए तत्पर है। अरुण साव ने कहा कि भाजपा प्रदेश की खुशहाली, तरक्की और सुनहरे भविष्य के लिए पूरी ताकत से लगातार काम कर रही है और सरकार बनते ही अपने कार्यों को और गति प्रदान करेंगे। इसके लिए कांग्रेस और भूपेश सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने लिए भाजपा का हर-एक कार्यकर्ता तत्पर है। अरुण साव ने प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के 21 प्रत्याशियों की पहली सूची की घोषणा की चर्चा करते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में भाजपा पिछले दो चुनावों में पराजित हुई, उन क्षेत्रों में प्रत्याशियों को तैयारियों और सघन जनसम्पर्क के लिए पर्याप्त समय मिले, इसलिए चुनाव से काफी पहले पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रत्याशियों की घोषणा की है। अरुण साव ने कहा कि भाजपा की इस पहली सूची में एक ओर जहाँ युवा व ऊर्जावान चेहरे हैं, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को भी समुचित स्थान मिला है। अनुभवी व वरिष्ठ नेताओं को भी इस सूची में स्थान मिला है। ये सभी प्रत्याशी हमारे जमीनी कार्यकर्ता हैं। इससे प्रदेशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है। अरुण साव ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा से कांग्रेस सकते में है। पाटन से भाजपा सांसद विजय बघेल को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल परेशान हैं। स्वयं इस पर कुछ न बोलकर अपने मंत्रियों से ऊलजलूल बयान दिलवा रहे हैं। इससे पाटन को लेकर कांग्रेसी खेमे की घबराहट साफ दिख रही है।


इस दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता द्वय केदारनाथ गुप्ता व अमित साहू तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी मौजूद थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html