भाजपा ने किया वीर बाल दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
प्रदर्शनी के माध्यम से याद किए गए गुरु गोविंद सिंह के 4 साहिबजादे
भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला द्वारा जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में बुधवार शाम एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था 26 दिसंबर " वीर बाल दिवस " के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से सिक्खों के दसवें गुरु, गुरु गोविन्द सिंह के चार साहिबजादे साहिबजादा अजीत सिंह, जोरावर सिंह, फतेह सिंह और जुझार सिंह के बालपन से ही अदम्य साहस और धर्म के प्रति कर्तव्य निष्ठा को दर्शाया गया, आपको बता दें की गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्र थे और तात्कालिक तानशाह मुगल शासक औरंगजेब द्वारा तलवार के दम पर धर्मांतरण और प्रताड़ना का दौर चला तब गुरु गोविंद सिंह ने उसकी तानाशाही के खिलाफ अलख जगाई और औरंगजेब की तानशाही के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया लंबे समय चले इस युद्ध में हजारों योद्धाओं ने अपने प्राणों की आहुति दी एवं उनके चार साहिबजादे भी इस युद्ध में शामिल हो गए और देश धर्म के वास्ते बलिदान हो गए ।

प्रदर्शनी का जायजा लेने भाजपा जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में आम जनमानस भी पहुंचा इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मानने का निर्णय लिया है जिसके उपलक्ष्य विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन देशभर में किया जा रहा है

जिला भाजपा द्वारा वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन रायपुर के तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव पर किया गया आगे उन्होंने कहा की देश धर्म के वास्ते अपना सर्वस्व न्यौछावर करने का इससे उत्तम उदाहरण आपको कहीं देखने को नहीं मिलता 21 दिसंबर से 26 दिसंबर तक गुरु साहब ने अपने चारों पुत्रों को खो दिया परंतु धर्म के लिए अपना युद्ध जारी रखा 21 दिसंबर को मुगलिया सेना के साथ युद्ध में उनके 2 साहिबजादे अजीत सिंह और जुझार सिंह वीरगति को प्राप्त हो गए और उनके दो पुत्रों जोरावर सिंह और फतेह सिंह को उनकी मां माता गुजरी देवी के साथ ठंडे बुर्ज में जिंदा दीवारों में चिनवा दिया था ।

हम सभी सनातनी उनके इस बलिदान के लिए जीवन पर्यंत ऋणी रहेंगे और सदैव उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते रहेंगे दशमेश गुरु गुरुगोविन्द सिंह ने समाज को सदैव एकता का संदेश दिया और धर्म की मजबूती के लिए सदैव अपना सर्वस्व न्यौछावर की प्रेरणा प्रदान करता है इस कार्यक्रम के प्रभारी दलजीत सिंह उर्फ सोनू सलूजा है जिसके प्रयास से प्रदर्शनी का आयोजन सफलता पूर्व संपन्न हुआ ।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments