भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 18 अक्टूबर को अजमेर में.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा 18 अक्टूबर को राजस्थान दौरे पर रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार नड्डा इस दौरान अजमेर के किशनगढ़ आयेंगे। भाजपा संगठन के सूत्रों की मानें तो नड्डा दोपहर में किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन सभागार पहुंचेंगे और दो सत्रों में अजमेर संभाग के कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर विचार साझा कर आवश्यक निर्देश देंगे।
बताया जा रहा है कि भाजपा की पहली बैठक अजमेर संभाग के टोंक एवं नागौर कार्यकर्ताओं की होगी और दूसरी बैठक अजमेर व भीलवाड़ा कार्यकर्ताओं की रहेगी। यहां से बैठक करने के बाद नड्डा दिल्ली लौट जायेंगे। यहां गौरतलब है कि नड्डा पहले 9 अक्टूबर को पुष्कर में यह बैठक लेने वाले थे। लेकिन अब किशनगढ़ में भाजपा की इस बैठक का आयोजन रखा गया है। बता दें कि किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सांसद भागीरथ चौधरी भाजपा उम्मीदवार घोषित किए गए है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments