पहले चरण की 20 सीटों में से सिर्फ 2 ही है BJP के पास, क्या अब बचा पाएगी लाज....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
दंतेवाड़ा और राजनांदगांव ये वो दो सीटें हैं जिन पर बीजेपी को 2018 मे जीत मिली थी, बाकि के 17 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा रहा था वहीं एक सीट जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को मिली थी . ऐसे में यहां देखने वाली बात होगी की क्या कांग्रेस 2018 का प्रदर्शन एक बार फिर दोहराएगी या बीजेपी बाकी के 18 सीटों पर अपना सुखा खत्म करेगी |
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण का मतदान मंगलवार की सुबह 7 बजे से शुरू हुआ. राज्य में नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर संभाग सहित कुल 20 सीटों पर मतदान हो रहा है. खास बात ये है कि पहले चरण में जिन 20 सीटों पर मतदान हो रहे है. वहां, 2018 के चुनाव में भाजपा को 20 सीटों में से 18 पर हार का सामना करना पड़ा था. यानी पार्टी को आदिवासी बाहुल्य इस क्षेत्र में मात्र 2 सीटें ही मिली थी ऐसे में यहां देखने वाली बात होगी कि क्या कांग्रेस 2018 का प्रदर्शन एक बार फिर दोहराएगी या बीजेपी बाकी के 18 सीटों पर अपना सूखा खत्म करेगी. आपको बता दें कि इन 20 सीटों में से 12 अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए, जबकि एक अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए आरक्षित है |
223 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला
पहले चरण के मतदान में राज्य के 40,78,681 मतदाता, 223 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. इन उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और बस्तर के सांसद दीपक बैज, कांग्रेस सरकार के तीन मंत्री, भाजपा की ओर से चार पूर्व मंत्री और एक पूर्व आईएएस अधिकारी शामिल हैं |
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 7-3 बजे तक होगा मतदान
अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से 10 विधानसभा क्षेत्रों मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक और दस विधानसभा क्षेत्रों पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होंगे |
राजनांदगांव से भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को चुनावी मैदान मे उतारा है. वहीं, कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ ओबीसी नेता और छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन को रमन सिंह के खिलाफ मैदान में उतारा है. 2018 के विधानसभा चुनाव में राजनांदगांव से कांग्रेस उम्मीदवार करुणा शुक्ला को 16933 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार डॉ. रमन सिंह ने करारी शिकस्त दी थी. बात अगर दंतेवाड़ा विधानसभा सीट की करें, तो 2018 के विधानसभा चुनाव में 37990 वोटों के साथ बीजेपी उम्मीदवार भीमा मंडावी ने कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा को 2172 वोटों से हराया था.
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 2018 में जिन दो सीटों को कांग्रेस भेदने में असफल हुई थी, उनपर इस बार क्या कांग्रेस का राजतिलक होगा या फिर बीजेपी अपनी लाज बचाएगी ?






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments