google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र किया धुआंधार दौरा....

Nov 9, 2023
2 min read





































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

चुनावी माहौल को भाजपा के पक्ष में और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के जवाहर नगर, शंकर नगर और फाफाडीह मंडल क्षेत्र का धुआंधार दौरा किया। इस दौरान समर्थकों ने जगह-जगह मिश्रा का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान पुरंदर मिश्रा ने कहा कि, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विकास के दृष्टिकोण से लक्ष्य काफी बड़ा है और इसे पूरा करने के लिए जनता का आशीर्वाद मिलना आवश्यक और महत्वपूर्ण है।

रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने भाजपा मंडल जवाहर नगर, शंकर नगर और फाफाडीह क्षेत्र के अंतर्गत लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक -34, शहीद हेमू कालाणी वार्ड क्रमांक-28, मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड क्रमांक-36, जवाहर नगर वार्ड क्रमांक-27 और नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्रमांक-31 सहित अलग-अलग मुहल्लों में सुबह से शाम तक वार्ड भ्रमण कर जनसंपर्क किया। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के मिश्रा ने दौरा और जनसंपर्क अभियान की शुरुआत राजीव आवास लाल गंगा क्षेत्र से की। दौरा और जनसंपर्क के दौरान आमजनों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कहा कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के लिए किए गए 36 वादों में से एक भी वादा पूरा नहीं किया है।

रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की सड़कें खस्ताहाल हैं। कानून-व्यवस्था चौपट है। नशेड़ी तत्वों की असहज हरकतों के कारण लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इन अव्यवस्थाओं में सुधार लाने के साथ- साथ क्षेत्र के समुचित विकास के लिए परिवर्तन अब बेहद जरुरी है और यह परिवर्तन जनता के आशीर्वाद के बिना संभव नहीं है। इसलिए अबकी बार रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलाना जरूरी है।

इन वार्डों किया आज जनसंपर्क

इसी तरह दौरा और जनसंपर्क अभियान के क्रम में वे मिलेनियम प्लाजा, बांस टाल, गणेशराम नगर, जवाहर चौक, शास्त्री बाजार बस्ती, शारदा मंदिर, अर्जुन नगर, रायगढ़ बाड़ा, उत्कल नगर आकाशवाणी, दुर्गा नगर, सिंचाई कॉलोनी, योगेन्द्र वर्मा कार्यालय, कन्या शाला, मधु शर्मा गली, चोपड़ा होटल, कुंद्रापारा बस्ती, राजातालाब गली नं. 1 से 4 और राजातालाब होते हुए नई बस्ती, प्रीति इडिकर के निवास पहुंचे जहां पर कार्यक्रम का समापन किया गया।

इसके बाद शाम को फाफाडीह ओवरब्रिज के नीचे से दौरा और जनसंपर्क शुरु किया गया। यह कारवां रघु सायकल गली, गौरा चौरा, पंचायत भवन, यादव गली, शंकर नगर गली, चिराग पंडरिया निवास, अरविंद सिंह गली, काली मंदिर, खिलौना कारखाना, पारस नगर, बिहारी गली, ठेकेदार बाड़ा, टिकम जैन निवास, सुलेमान गली, पारस नगर चौक, शिव मंदिर, पीएनटी कॉलोनी, डॉ. अम्बेडकर भवन, हनुमान मंदिर, जब्बार गली, शिव मंदिर के पीछे चैतन्य धाम, सुरेन्द्र छाबड़ा निवास और शिव मंदिर गार्डन होते हुए सुरजीत छाबड़ा निवास तक पहुंचा, जहां पर कार्यक्रम का समापन किया।

जनसंपर्क के दौरान जवाहर नगर मंडल अध्यक्ष संतोष साहू, पूर्व पार्षद सुनील बांद्रे, ललिता बुंदेला, शंकर नगर मंडल अध्यक्ष अनुप खेलकर, पूर्व पार्षद योगेंद्र वर्मा, फाफाडीह मंडल अध्यक्ष गोरेलाल नायक, गुणानिधि मिश्रा, दिलीप सारथी, विकास अग्रवाल, अनिता महानंद, रोहित साहू व जितेंद्र गंडेवा सहित बीजेपी के पदाधिकारी-कार्यकर्ता और समर्थक सैकड़ों की संख्या में शामिल थे।




 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html