google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने भाजपा मंडल जवाहर नगर क्षेत्र का धुआंधार दौरा किया.....

Nov 7, 2023
2 min read







































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर, 06 नवंबर 2023।

चुनावी माहौल के भाजपा के पक्ष में और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने सोमवार को भाजपा मंडल जवाहर नगर क्षेत्र का धुआंधार दौरा किया। इस दौरान समर्थकों ने जगह-जगह मिश्रा का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान पुरंदर मिश्रा ने कहा कि, जनता का स्नेह ही मेरी असली पूंजी है।

दौरा और जनसंपर्क के क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और मंडल के साथ प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने अब्दुल हमीद (मौदहापारा) वार्ड में गलियों में जाकर आमजनों से मुलाकात की। जवाहर नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष साहू के नेतृत्व में मिश्रा का दौरा सुबह सुभाष नगर उत्कल मोहल्ला के साहू किराना स्टोर, ताज इंजीनियरिंग के पीछे से प्रारंभ हुआ। यहां से उनका काफिला संतोषी मंदिर, तरुण बाग व भरत बाग निवास होते हुए राधे दुर्गा निवास पहुंचा। इस बीच जयराम तांडी निवास, कपिल बाग निवास, परशु बेशरा निवासऔर तेलगु पारा कुआं के पास लोगों ने पुरंदर मिश्रा का जोरदार स्वागत किया।

इसी तरह अब्दुल हमीद वार्ड के वकील बाग निवास, हाफिज निवास और चंडी माता मंदिर होते हुए मिश्रा गुड़ी मंदिर के सामने आयोजित सभा में शामिल हुए । सभा को संबोधित करते हुए मिश्रा ने कहा कि आज मैं अपनों के बीच आया हूं, आपका एक-एक वोट मेरे लिए आशीर्वाद होगा, मुझे जीत का आशीर्वाद प्रदान करें। उन्होने लोगों को विश्वास दिलाया कि भाजपा विकास को लेकर कोई समझौती नहीं करेगी। कांग्रेस की सरकार गरीब व विकास विरोधी है इसलिए आज तक पीएम आवास के मकान व घर-घर नल पहुंचाने की केंद्र सरकार की योजनाएं लोगों तक नहीं पहुंच रही है। विकास कार्यों में होने वाली कमीशनखोरी की वजह से केंद्र सरकार से आने वाली योजनाएं ठप पड़ी हुई हैं।

यहां से मिश्रा ने मौदहापारा क्षेत्र के मेन रोड, दीक्षित बिल्डिंग, हांडी वाले दरगाह होते हुए शिव मंदिर गली तक का जनसंपर्क किया। यहां लोगों से संवाद भी किया। वहीं वे पूर्व राज्य मंत्री सलीम अशरफी के घर पहुंचकर चाय पी। इसके बाद उन्होंने इमरान अशरफी निवास, सतीश किराना, रोशनी साहू निवास, ठाकुर तेज बहादुर निवास, गुरु घासीदास बाबा चौरा, सुंदरानी वीडियो वर्ल्ड, कल्लू गैरेज, रजबंधा मैदान बस्ती और लल्ला किराना स्टोर गली क्षेत्र में भी सघन जनसंर्क किया। लोगों से मुलाकात कर चुनाव में विजयी बनाने के आशीर्वाद मांगा।

इस दौरान प्रमुख रुप से मंडल अध्यक्ष संतोष साहू, अवतार बागल, चन्द्रे शाह, संदीप जंघेल, रमेश शर्मा, युनूस कुरैशी, घनश्याम रक्सेल, राधे दुर्गा, अब्दुल हफीज, भरत बाघ, तरुण बाघ, राधे निहाल, सत्तार अहमद, रफीक खान, अमजद खान, शाकिब अशरफी, नीलू पात्रो, तन्नू बेगम, फरजाना बेगम, कमला बाघ, सविता, अनूप बाघ, रंजीत बाघ, पीलू बाघ व सन्नी बाघ सहित सैकड़ों समर्थक, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html