google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने तेलीबांधा क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड में धुआंधार दौरा किया...

Nov 12, 2023
2 min read








































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर - चुनावी तैयारी को गति देते हुए रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने शनिवार को सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ भाजपा मंडल शंकर व तेलीबांधा क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड में धुआंधार दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की नीतियां गिनाते हुए आमजनों को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

जनसंपर्क की शुरूआत उन्होंने शंकर नगर वार्ड अंतर्गत विद्या हॉस्पिटल के सामने, इंडियन चिली के पास से की। शंकर नगर के सभी मुहल्लों व गलियों में ईश्वरी नगर, न्यू शांति नगर व गोरखा कालोनी पर सुमन राम प्रजापति के नेतृत्व में उत्साही समर्थकों ने जगह-जगह मिश्रा का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कहा, भाजपा की नीतियां सदैव जनहित के ही उद्देश्य से बनाई जाती हैं, लेकिन विपक्षी दलों के लोग हमेशा नीतियों के क्रियान्वयन में बाधा डालने का प्रयास करते हैं। प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी ने जनहित से जुड़ी कई घोषणाएं की हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव हर जगह देखने मिल रहा है। वहीं सिंधी समाज से मिल रहा जनसमर्थन यह संदेश दे रहा है कि इस पोलिंग बूथ से सर्वाधिक वोटों के साथ लीड दिलाएंगे। मिश्रा का जगह-जगह महिलाओं ने पूजा की, आरती सजाकर स्वागत किया। इसके अलावा महिला समिति के द्वारा पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। ऐसे जनसमर्थन से अभिभूत पुरंदर मिश्रा ने कहा कि जनता के स्नेह और आशीर्वाद से चुनाव में जीत के प्रति वे पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

भाजपा प्रत्याशी मिश्रा ने भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ भाजपा मंडल तेलीबांधा चुनाव कार्यालय के नजदीक राजधानी चेंबर से दौरा और जनसंपर्क की शुरुआत की। वे श्याम नगर गुरुद्वारा रोड से बाबा नामदेव के दरबार पहुंचे और मत्था टेकने के बाद जनसंपर्क शुरु किया। इसी तरह मदर टेरसा वार्ड के श्याम नगर सिंधी कालोनी में गली नंबर 7 से लेकर 1 तक डोर टू डोर मतदाताओं से भाजपा को जीताने के लिए आशीर्वाद मांगा। जनसंपर्क के दौरान गुरुद्वारा रोड में गली नंबर 1 से पोस्ट आफिस होते हुए शारदा नर्सिंग होम, साहू बाड़ा से होकर सतनामी पारा ब्रिज के नीचे क्षेत्र पहुंचे, जहां पर जनसंपर्क कार्यक्रम का समापन किया गया।

यह सब हुए शामिल -

भ्रमण एवं जनसंपर्क के दौरान भाजपा तेलीबांधा मंडल अध्यक्ष, सुनील कुकरेजा के नेतृत्व में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की पार्षद सीमा साहू, तनेश आहूजा, जीवन साहू, मोहन नेभानी, राजू राघवानी, हरिश ठाकुर, सोनू सलूजा, संतोष साहू, रजनी शेंडगे, रवि रंगलानी, गुलाब फतनानी, किशोर जेठानी, पप्पू ठाकुर, दलविंद बेदी, जयप्रकाश फतनानी और प्रकाश जेबा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता-पदाधिकारी और समर्थक शामिल हुए।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html