इतिहास जानने गटर अंदर गए थे अरबपति, बिल गेट्स....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
अमेरिका के अरबपति बिल गेट्स का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो सीवर के अंदर जाते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और सवाल उठ रहा है कि आखिर इतने अमीर शख्स को गटर में घुसने की क्या जरूरत पड़ी। मालूम हो कि 19 नवंबर को वर्ल्ड टॉयलेट डे मनाया गया और यह वीडियो उसी मौके का है। बिल गेट्स ब्रुसेल्स में सीवर संग्रहालय देखने के लिए सीवर में उतरे थे। इसमें उन्हें सीवर में उतरते और ब्रुसेल्स के सीवेज सिस्टम के छिपे हुए इतिहास की जानकारी लेते देखा जा सकता है।
सीवर के अंदर ही बिल गेट्स वैज्ञानिकों से मिलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह शहर के वाटर वेस्ट सिस्टम के बारे में समझने की कोशिश करते हैं। मालूम हो कि यह सीवरों और ट्रीटमेंट प्लांट्स का 200 मील लंबा नेटवर्क है जो शहर के कचरे को प्रॉसेस करता है। गेट्स ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘मैंने इस साल वर्ल्ड टॉयलेट डे पर ब्रुसेल्स के सीवेज सिस्टम के छिपे इतिहास को जानना चाहा। साथ ही ग्लोबल हेल्थ में वेस्ट वाटर के रोल को समझने का प्रयास किया।’






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments