google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिलासपुर - टेंगनमाढ़ा स्टेशन पर ट्रेन से अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत, शरीर के अंग 100 मीटर तक फैले....

Jul 15
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत टेंगनमाढ़ा रेलवे स्टेशन के मुख्य ट्रैक पर मंगलवार रात दर्दनाक हादसा हुआ है, ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, हादसे में युवक का शरीर कई हिस्सों में कटकर अलग हो गया, उसके अंग रेलवे ट्रैक पर करीब 100 मीटर के दायरे में फैल गए, मौके पर पहुंची जीआरपी ने बोरी में शव को भरा, जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक से गुजर रही ट्रेन के लोको पायलट ने मेन लाइन पर शव पड़े होने की सूचना स्टेशन प्रबंधन को दी, जीआरपी पेंड्रारोड की टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची, मुआयना करने के बाद शव के हिस्सों को ट्रैक से हटवाया, पुलिस ने इस मामले में फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है | शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है, मृतक की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है, तलाशी के दौरान ऐसा कोई भी दस्तावेज, मोबाइल या पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे उसका नाम-पता मालूम हो सके, मृतक युवक केवल नीले रंग की जींस पहने हुए है, जीआरपी ने आसपास के ग्रामीणों और आम जनता से अपील की है कि अगर इस हुलिये का कोई भी व्यक्ति लापता हो, तो तुरंत सूचित करें, पुलिस मामले की जांच कर रही है |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html