google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ बिलासपुर के शिक्षक कलेश्वर साहू का नाम: 2.70 लाख सीड बॉल बनाकर रचा इतिहास.....

Sep 24
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

बिलासपुर: पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बिलासपुर जिले ने एक नया ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा में पदस्थ शिक्षक कलेश्वर साहू ने अपनी लगन और अथक परिश्रम से 'गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में अपना नाम दर्ज कराया है।



















कलेश्वर साहू ने ग्रीष्मकालीन अवकाश और स्कूल के बाद अपना अतिरिक्त समय निकालकर मात्र 3 महीने में 2.70 लाख सीड बॉल तैयार किए, जिसे अब विश्व रिकॉर्ड के रूप में आधिकारिक मान्यता मिल गई है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में शिक्षक कलेश्वर साहू को 'गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' का आधिकारिक प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की राज्य प्रभारी सोनल राजेश शर्मा भी उपस्थित थीं।


शिक्षक कलेश्वर साहू ने अध्यापन कार्य के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति अपने सामाजिक दायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। उन्होंने बिना किसी व्यावसायिक स्वार्थ के व्यक्तिगत प्रयासों से लाखों बीजों को सुरक्षित कर उन्हें सीड बॉल का रूप दिया, ताकि पौधरोपण को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जा सके।


उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शिक्षक की इस सफलता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई और हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कलेश्वर साहू का यह कार्य न केवल बिलासपुर जिले, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। सरकारी सेवा के साथ पर्यावरण के क्षेत्र में ऐसा असाधारण योगदान पूरे समाज के लिए अनुकरणीय है और यह लोगों को पर्यावरण संरक्षण अभियान से जुड़ने के लिए सदैव प्रेरित करेगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html