google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

बिलासपुर: PPP मॉडल पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स विकसित करने की तैयारी....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

बिलासपुर नगर निगम ने अपनी राजस्व आय बढ़ाने और शहर में विकास कार्यों को गति देने के लिए नई कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है। निगम क्षेत्र में लगातार विकसित हो रही नई प्रॉपर्टीज का सर्वे और मापन कर उनका सही राजस्व निर्धारण किया जा रहा है। वहीं आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वाली संपत्तियों को चिन्हित कर उन्हें नियमानुसार कमर्शियल श्रेणी में शामिल करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के मुताबिक शहर में लगातार नए निर्माण और प्रॉपर्टीज विकसित हो रही हैं। ऐसे में संपत्तियों का सही सर्वे और मापन कर राजस्व निर्धारण किया जा रहा है, ताकि निगम की आय के दायरे को बढ़ाया जा सके। इसके साथ ही उन आवासीय संपत्तियों को भी चिन्हित किया जा रहा है, जहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। निगम प्रशासन का फोकस नए करदाताओं को राजस्व के दायरे में लाने के साथ मौजूदा करदाताओं से समय पर कर वसूली सुनिश्चित करने पर भी है। अधिकारियों का कहना है कि संपत्तियों के सही वर्गीकरण और पारदर्शी तरीके से राजस्व निर्धारण से निगम की आय में बढ़ोतरी होगी।


शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को PPP मॉडल पर विकसित करने की तैयारी

नगर निगम अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को पीपीपी यानी पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित करने की योजना पर भी काम कर रहा है। निगम के आंकड़ों के मुताबिक पिछले वित्तीय वर्ष में 116 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले करीब 100 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली हुई थी। इस वित्तीय वर्ष में निगम ने राजस्व वसूली का लक्ष्य बढ़ाकर 131 करोड़ रुपये कर दिया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सर्वे, संपत्तियों के सही वर्गीकरण और बकाया करों की वसूली पर विशेष जोर दिया जा रहा है। निगम प्रशासन का कहना है कि राजस्व दायरा बढ़ने और वसूली में सुधार होने से निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इससे शहर में विकास और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Comments


All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html