google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

बिलासपुर: DP विप्र लॉ कॉलेज में नवप्रवेशित छात्र से मारपीट और रैगिंग.....

21 hours ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

बिलासपुर:- डीपी विप्र लॉ कॉलेज में रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉलेज के कुछ युवकों ने एक नवप्रवेशित छात्र पर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दबाव बनाया। छात्र ने जब प्रदर्शन में शामिल होने से इनकार किया तो उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई।

















घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक नवप्रवेशित छात्र ने महेश साहू, अखिलेश समेत करीब दर्जनभर युवकों पर मारपीट और दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में कॉलेज में पढ़ाई पूरी कर चुके कुछ युवक भी शामिल है। मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने इसे गंभीरता से लेते हुए कॉलेज कमेटी के स्तर पर कार्रवाई का फैसला लिया है।


कॉलेज की ओर से ऐसे पुराने छात्रों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है, जिनका कॉलेज से अब कोई शैक्षणिक संबंध नहीं है। इसके अलावा पूरे मामले की जानकारी बार काउंसिल को भी भेजे जाने की बात सामने आई है। इधर, सरकंडा पुलिस ने कहा है कि कॉलेज प्रबंधन की ओर से मामले की लिखित जानकारी मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कॉलेज स्तर पर मामले की जांच और संबंधित पक्षों से जानकारी जुटाने की प्रक्रिया जारी है।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html