बिलासपुर-बाल सुधार गृह से चार लड़के भागे, चौकीदार की गला दबाकर हत्या......

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ -
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बाल सुधार गृह से चार लड़के चौकीदार की हत्या कर फरार हो गए। आरोप है कि चारों ने पहले चौकीदार के साथ मारपीट की, फिर उसके हाथ-पैर बांधकर गला दबा दिया और मुंह में गमछा ठूंस दिया। वारदात के बाद सभी मौके से भाग निकले। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान तखतपुर क्षेत्र के अरईबंद निवासी नरेंद्र कुमार खांडे (40) के रूप में हुई है। वह पिछले करीब एक साल से बाल सुधार गृह में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। परिजनों ने मामले में बाल सुधार गृह के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फरार लड़कों में एक की उम्र 20 साल हो चुकी थी और उसे जल्द ही सेंट्रल जेल भेजा जाना था। बाकी लड़के हत्या और दुष्कर्म जैसे मामलों में यहां रखे गए थे। पुलिस चारों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।
हत्या के बाद चारों बाल अपचारी फरार
रविवार की रात करीब 11 बजे चौकीदार की हत्या कर चारों बाल अपचारी बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
CCTV और अन्य साक्ष्यों की जांच
पुलिस फरार बाल अपचारियों की तलाश में अलग-अलग टीमों को सक्रिय कर चुकी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं चौकीदार की हत्या के बाद चार लड़कों के फरार होने से सुरक्षा में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बाल संप्रेक्षण गृह से 11 नाबालिग लड़के खिड़की उखाड़कर भाग गए। ये सभी हत्या, रेप, लूट और अन्य गंभीर मामलों में अंदर थे। खराब मौसम, तेज बारिश और बिजली गुल होने का फायदा उठाकर नाबालिगों ने एक बैरक की खिड़की पूरी तरह उखाड़ दी और वहां से बाहर निकल गए |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments