google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

बिलासपुर: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध सागौन से भरी पिकअप जब्त; लाखों का माल बरामद.....

9 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर। वन क्षेत्र से सागौन की लकड़ी के अवैध परिवहन पर लगाम कसते हुए वन विभाग ने रतनपुर वन परिक्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वन अमले ने तड़के करीब तीन बजे गश्त के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो पिकअप को रोककर भारी मात्रा में अवैध सागौन की लकड़ी बरामद की है।


















रात के अंधेरे में हो रही थी तस्करी -

यह कार्रवाई रतनपुर वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 2528 पीएफ (परिसर बांसाझाल) के ग्राम बिरगहनी क्षेत्र में की गई। रात में गश्त कर रही वन विभाग की टीम को जंगल के रास्ते से एक संदिग्ध बोलेरो पिकअप (CG 10 AY 9034) गुजरती हुई दिखाई दी। संदेह के आधार पर वनकर्मियों ने वाहन को रुकवाया। तलाशी के दौरान पिकअप में सागौन के 17 लट्ठे भरे हुए मिले। परिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज न होने पर टीम ने तुरंत वाहन और लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।


लाखों में है जब्त माल की कीमत -

वन विभाग की नपाई में बरामद 17 लट्ठों का कुल आयतन 1.452 घनमीटर पाया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 78,651 रुपये है। वहीं, तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो पिकअप की कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। इस प्रकार, इस पूरी कार्रवाई में जब्त किए गए कुल माल की कीमत 4,28,651 रुपये है।


आरोपी की तलाश और कानूनी कार्रवाई -

प्रारंभिक जांच में इस अवैध कारोबार में रतनखण्डी निवासी दिलीप कुमार पटेल की कथित संलिप्तता सामने आई है। विभाग अब सघन जांच कर रहा है कि यह बेशकीमती लकड़ी किस जंगल से काटी गई थी, इसे कहां खपाने की तैयारी थी, और इस गिरोह में अन्य कितने लोग शामिल हैं।


इस प्रकरण में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1)(क) और 52, छत्तीसगढ़ वनोपज व्यापार विनियमन अधिनियम 1969, तथा छत्तीसगढ़ अभिवहन गमन (वनोपज) नियम 2001 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। जब्त वाहन को राजसात (सरकारी संपत्ति घोषित) करने की प्रक्रिया के लिए प्रकरण उप वनमंडलाधिकारी (बिलासपुर) के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।


निगरानी और सघन चेकिंग के निर्देश -

यह त्वरित कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक (CCF) और वनमंडलाधिकारी (DFO) बिलासपुर के सख्त निर्देशों पर की गई, जिसमें बीएफओ मनोज कुमार पैकरा और बांसाझाल परिसर के वनकर्मियों की अहम भूमिका रही। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वनों की अवैध कटाई और तस्करी रोकने के लिए अब संवेदनशील रास्तों पर रात की गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग और अधिक तेज की जाएगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html