Vi यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा: फैमिली प्लान में एक-दूसरे को शेयर कर सकेंगे डेटा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली :- वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने भारत में पहली बार प्रीपेड फैमिली प्लान लॉन्च किया है। इसमें यूजर अपने फैमिली मेंबर्स के साथ डेटा शेयरिंग कर सकते हैं। यानी किसी फैमिली मेंबर के पास डेटा की कमी पड़ती है तो सीधे दूसरा मेंबर उसको अपना डेटा भेज सकता है। यह एक ग्रुप शेयरिंग प्लान होगा जिसमें जोड़े गए मेंबर्स को डेटा शेयर किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे काम करता है वोडाफोन का यह नया प्लान फीचर।
Vodafone Idea यूजर्स के लिए कंपनी एक खास प्लान लेकर आई है। यह कंपनी का प्रीपेड फैमिली प्लान (Vi Prepaid Family Plan) है जिसमें परिवार के सदस्य एक दूसरे को डेटा कम पड़ने पर अपने अकाउंट से सीधे डेटा भेज सकते हैं। यानी घर में किसी का इंटरनेट डेटा खत्म हो जाए और दूसरे के पास बचा हो तो अब उसे शेयर किया जा सकेगा। Vi का यह फैमिली प्लान प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। ग्रुप में चार सदस्य जोड़ने की लिमिट है। प्लान का फायदा लेने Vi यूजर्स को Vi App पर फैमिली ग्रुप बनाना होगा।
ग्रुप में जोड़े गए मेंबर्स के साथ वीआई यूजर्स डेटा शेयरिंग कर पाएंगे। इतना ही नहीं, इस ग्रुप में रीचार्ज पर डिस्काउंट भी मिलेगा। किंतु सभी तरह के लाभ पाने के लिए सभी मेंबर्स के पास Vi का एक्टिव प्लान होना जरूरी है। फैमिली प्लान के तहत एक यूजर के पास प्राइमरी अकाउंट होगा जिसमें वह तीन अन्य मेंबर्स को सेकेंडरी यूजर की तरह जोड़ सकता है। प्रत्येक यूजर के लिए अलग से प्रीपेड प्लान होना जरूरी है और उसमें भी वैलिडिटी होना जरूरी है। खास बात है कि यूजर्स का एक लोकेशन में होना भी जरूरी नहीं है।
अलग-अलग स्थानों पर बैठे यूजर्स को भी डेटा शेयर किया जा सकेगा। Vi फैमिली प्रीपेड प्लान के तहत मेंबर एक दूसरे को एक बार में 500MB डेटा शेयर कर पाएंगे। यानी सेंडर के अकाउंट में कम से 600MB का डेटा होना जरूरी है तभी वो दूसरे को डेटा दे पाएगा। Vi App में जाकर आपको एक फैमिली ग्रुप बनाना होगा। Family टैब पर जाकर Create Family को चुनना होगा। यहां जिस मेंबर को जोड़ना चाहते हैं उसका नम्बर डाल दें। मेंबर को ऐड करने के लिए OTP वैरिफिकेशन होगा। ग्रुप बनाने वाला ही प्राइमरी मेंबर बन जाएगा। ग्रुप को एक्टिव रखने के लिए कम से कम दो मेंबर्स का होना जरूरी है।
#VodafoneIdea #Vi #ViFamilyPlan #PrepaidPlan #DataSharing #ViApp #TelecomNews #TechNews #MobileRecharge #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments