google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बड़ा अपडेट,WhatsApp में मोबाइल नंबर नहीं, Username से होगी चैट...

Jul 4
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ -

अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक बड़ा प्राइवेसी अपडेट लाने की तैयारी कर रहा है, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp.....


जल्द ही Username फीचर लॉन्च कर सकती है कंपनी, जिसकी मदद से यूजर्स अपना मोबाइल नंबर साझा किए बिना भी दूसरों से बातचीत कर सकेंगे। इस फीचर का उद्देश्य यूजर्स की निजता को और मजबूत बनाना है, खासकर उन लोगों के लिए जो अनजान व्यक्तियों या ग्रुप्स में अपना नंबर सार्वजनिक नहीं करना चाहते।।


पूरी तरह वैकल्पिक होगा Username बनाना -

WhatsApp ने स्पष्ट किया है कि Username बनाना किसी भी यूजर के लिए अनिवार्य नहीं होगा। जो लोग मौजूदा तरीके से मोबाइल नंबर के जरिए WhatsApp इस्तेमाल करना चाहते हैं, वे पहले की तरह सेवा का उपयोग कर सकेंगे। नया फीचर केवल उन यूजर्स के लिए अतिरिक्त विकल्प होगा, जो अपनी पहचान मोबाइल नंबर की बजाय Username के माध्यम से साझा करना चाहते हैं।


Username Key - सुरक्षा बढ़ाने के लिए मिलेगी -

कंपनी इस फीचर के साथ Username Key नाम की एक अतिरिक्त सुरक्षा सुविधा भी पेश करेगी। यह एक गुप्त सुरक्षा कोड की तरह काम करेगा। यदि कोई नया व्यक्ति किसी यूजर से संपर्क करना चाहता है, तो उसे केवल Username ही नहीं, बल्कि Username Key की भी आवश्यकता होगी। यूजर अपनी सुविधा के अनुसार इस Key को कभी भी बदल सकेंगे। कंपनी का दावा है कि इससे अनचाहे मैसेज और स्पैम पर काफी हद तक रोक लगेगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html