महासमुंद में खाद्य विभाग का बड़ा रेड, 'वैद्या फूड' पर छापेमारी...
- ANIS LALA DANI

- 7 days ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर :- महासमुंद कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने महासमुंद भलेसर रोड में संचालित वैद्या फ़ूड प्रोडक्ट में छापे मारी की। यह फैक्ट्री लगभग 3 एकड़ में फैली है। यह छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित एनालॉग यानी नकली पनीर बनाने की प्रदेश की सबसे बड़ी फैक्टरी है। एडीएम के नेतृत्व में पहुंची टीम को बड़ी मात्रा में हजारों किलो तैयार नकली पनीर मिला है। सैंपल लेकर फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।
खाद्य विभाग के जिले के अधिकारियों की कार्य शैली पर लंबे समय से साल उठ रहे थे। इस कारण डीओ और एफएसओ को छापेमारी की सूचना आखिर में दी गई। इस कार्रवाई से प्रदेश में नक़ली पनीर बनाने वाले और एमपी से पनीर मंगवा कर प्रदेश और ओडीशा भेजने वालों की कमर टूट गई है।
महासमुंद भलेसर रोड पर स्थित किसी 'वैद्या फूड प्रोडक्ट' नामक संस्थान पर महासमुंद कलेक्टर के निर्देश पर छापेमारी की कोई आधिकारिक या प्रामाणिक पुष्टि हालिया रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं है। महासमुंद जिले में खाद्य विभाग और प्रशासन द्वारा समय-समय पर अमानक खाद्य पदार्थों और मिलावट के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, लेकिन 'वैद्या फूड प्रोडक्ट' से जुड़ी ऐसी किसी विशेष छापामार कार्रवाई का सत्यापित विवरण आधिकारिक या मुख्य समाचार माध्यमों में दर्ज नहीं है।




.jpg)










