पीएम मोदी की बड़ी सौगात... उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की सब्सिडी 200 रुपए से बढ़ाकर 300 हुई...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर पर अतिरिक्त 100 रुपये की सब्सिडी देने का ऐलान किया है। यह उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा। इस तरह अब सिलेंडर की कीमत 603 रुपये हो गई है। आपको बता दें कि उज्ज्वला योजना की शुरुआत मई, 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने की थी। योजना के लाभार्थियों को पहली बार गैस सिलेंडर और एक गैस चूल्हा मुफ्त में दिया जाता है। अब तक सरकार योजना के लाभार्थियों को घरेलू गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देती थी। अब इसे 100 रुपये बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही नई सब्सिडी कुल 300 रुपये की हो गई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments