भाटापारा: बीच-बचाव करने गए चाचा के चेहरे पर युवक ने मारी ईंट....
- ANIS LALA DANI

- 2 days ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
वार्ड नं0 10 भाटापारा ग्राम जोबा निवासी अमृत भतपहरी ने बताया कि 28 अगस्त 2026 को वह ग्राम पंचायत भवन के पास दुकान में बैठा था, इसी दौरान करीबन रात्रि 10:30 बजे ग्राम पंचायत भवन ग्राम जोबा के पास उसका भतीजा योगेश भतपहरी और मुकेश दोनो के बीच वाद विवाद लड़ाई-झगड़ा हो रहा था जिसे वह छुडाने गया था और दोनो को समझा रहा था, तभी अचानक मुकेश का भाई रूपेश आया और मां-बहन की गाली गलौच करते हुए हाथ में रखे ईट का टुकडा से उसके चेहरे में मारकर भाग गया जिससे उसके नाक में चोंट आया | वही मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी रूपेश के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया |




.jpg)










