बेस्ट फ्रॉम वेस्ट: महापौर ने कचरे से कलाकृति बनाने वाले श्रमिक और डिजिटल कार्य के लिए ऑपरेटर को किया सम्मानित.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महापौर मीनल चौबे ने दो कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया।
निगम के प्रेस विभाग में काम करने वाले यशवंत सपहा ने प्रिंटिंग के दौरान निकलने वाले बेकार कागज और गत्तों का अनोखा इस्तेमाल किया है। उन्होंने कबाड़ से भगवान गणेश की मूर्ति, मंदिर, गुलदस्ते, फूल और ग्रामीण जीवन को दर्शाती खूबसूरत कलाकृतियां तैयार की हैं। उनकी इस रचनात्मकता को देखते हुए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा, डिजिटल कार्यों को बढ़ावा देने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर ओम सच्चिदानंद बंजारे को भी प्रशंसा पत्र मिला। उन्होंने निगम का व्हाट्सएप मीडिया ग्रुप बनाने के साथ-साथ प्रेस विभाग को पूरी तरह पेपरलेस मैनेजमेंट की दिशा में आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी और अपर आयुक्त विनोद पांडेय सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments