google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मधुमक्खियों ने किया कांग्रेस प्रत्याशीयों पर हमला, रैली में मची भगदड़.....

Oct 17, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ में इन दिनों चुनावी सियासत तेज हो गई है। दिग्गज नेताओं द्वारा निकाली जा रही चुनावी रैली में प्रचार प्रसार का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने बीते दिन रैली निकाली थी। इस रैली में कांग्रेस कार्यकताओं में भगदड़ सी मच गई।

दरअसल, प्रत्याशी घोषित होने के बाद मंत्री मोहम्मद अकबर कवर्धा पहुंचे जहां उन्होंने बड़ी संख्या लगभग 5 हजार से ज्यादा समर्थकों के साथ डीजे और बाजे-गाजे लेकर शहर भ्रमण करने निकले ही थे कि शहर के दर्रीपारा में जैसे ही रैली पहुंची अचानक मधुमक्खियों ने कांग्रेस की रैली में हमला कर दिया। जिससे कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई और कार्यकर्ता जैसे तैसे वहां से दौड़ते भागते नजर आए तो वहीं मधुमक्खियों के हमले से रैली में शामिल हुए कई कांग्रेस कार्यकर्ता जख्मी हुए है। हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री मोहम्मद अकबर रैली के काफी पीछे थे जिससे नेता को किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। वैसे तो कांग्रेस कार्यकताओं पर मधुमक्खियों के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html