google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रार्थना के दौरान मधुमक्खियों का हमला: डोंगरगांव के 40 छात्र घायल, सभी की हालत सामान्य....

Jul 15
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव क्षेत्र स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीजेभाठा में उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रार्थना के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने स्कूली बच्चों पर हमला कर दिया। इस हमले में करीब 40 छात्र घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डोंगरगांव में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह है कि सभी बच्चों की हालत सामान्य है।


जानकारी के अनुसार, विद्यालय में सुबह प्रार्थना सभा चल रही थी। इसी दौरान स्कूल परिसर के पास एक पेड़ पर बने मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक मधुमक्खियां निकलकर बच्चों पर टूट पड़ीं। देखते ही देखते स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के हमले से कई बच्चे इधर-उधर भागने लगे, जबकि करीब 40 छात्र डंक लगने से घायल हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया। सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और कुछ बच्चों का प्राथमिक उपचार विद्यालय में ही किया गया। वहीं अधिक प्रभावित छात्रों को डोंगरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां सभी का उपचार किया गया।


स्वास्थ्य विभाग की और से सभी बच्चों को आवश्यक दवाइयां और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया है। डॉक्टरों ने कुछ समय तक निगरानी में रखने के बाद कई बच्चों को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी। फिलहाल सभी छात्र खतरे से बाहर हैं और किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।

वहीं बीएमओ ने घटना की जानकारी दी कि 40 बच्चों को मधुमक्खियों के द्वारा काटा गया है। स्कूल के आसपास कहीं पेड़ों में मधुमक्खियों का छत्ता था, जिसे शायद चिड़ियों के द्वारा छेड़छाड़ की गई, जिससे बच्चों को मधुमक्खियों के द्वारा काटा गया। बाकी कोई सीरियस कंडीशन नहीं है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html