रिहायशी इलाकों में भालुओं की दस्तक, आधी रात किचन में घुसा भालू...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कांकेर :- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के रिहायशी इलाकों में भालुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है | क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है | गोवंदिपुर क्षेत्र में खाने की तलाश में पहुंचा भालू घर में घुस गया | किचन से बर्तनों की आवाज आने पर घरवाले सतर्क हो गए | उन्होंने जब पास जाकर देखा तो भीतर भालू मौजूद था | इसी तरह सरंगपाल स्थित रामेश्वरम कॉलोनी में भी दो भालु ने दरवाजे तोड़कर घर में प्रवेश करने की कोशिश करते रहे |
गोविंदपुर की घटना में रात के समय घर में सो रहे लोगों को अचानक किचन से बर्तनों और अन्य सामान के गिरने-खिसकने की आवाज सुनाई दी | आवाज सुनकर परिवार के लोग घबरा गए | जब उन्होंने पास जाकर देखा तो किचन के अंदर भालू मौजूद था | जैसे ही भालू की नजर परिवार के सदस्यों पर पड़ी, वह उनकी ओर झपटने लगा | घबराए परिवार के लोगों ने तुरंत अपने कमरों के दरवाजे बंद कर खुद को सुरक्षित किया | कुछ देर बाद वह खुद ही चले गए |
सरंगपाल स्थित रामेश्वरम कॉलोनी में भी रात करीब 2 बजे दो भालू घरों में घुसने की कोशिश करने लगे | इसकी भनक लगते ही लोगों ने एक-दूसरे को सतर्क किया | इस दौरान भालू कॉलोनी के कई घरों में घुसने की कोशिश करते रहे और दरवाजे तोड़ने का प्रयास भी किया | सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची | कॉलोनीवासियों के साथ मिलकर भालुओं को खदेड़ा गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments