google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एशियन गेम्स में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बीसीसीआई संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया ने दी बधाई....

Oct 5
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर / खेल डेस्क: एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बधाइयों का तांता लगा हुआ है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष तथा बीसीसीआई संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया ने विजेता टीम से मुलाकात कर उन्हें इस ऐतिहासिक सफलता की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रभतेज सिंह भाटिया ने भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर और पूरी टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि एशियन गेम्स के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से शिकस्त देकर यह गौरवशाली जीत हासिल की थी। भारत का यह एशियन गेम्स में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है।

मुलाकात के इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी. उषा भी उपस्थित रहीं

और उन्होंने टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html