बस्तर की संस्कृति और पारंपरिक नेतृत्व को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपरागत नेतृत्व व्यवस्था को आज राष्ट्रीय स्तर पर एक ऐतिहासिक सम्मान मिलने जा रहा है। ‘बस्तर पंडुम - 2026’ के विजेता और बस्तर के पारंपरिक प्रतिनिधि आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे और राष्ट्रपति उनका सम्मान करेंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से 164 सदस्यों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति भवन का दौरा करेगा। इस उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल भी शामिल रहेंगे। इस अवसर पर परगना मांझी, मांझी, चालकी के साथ-साथ पद्मश्री से सम्मानित विभूतियों के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में एक विशेष भोज का आयोजन किया गया है। राष्ट्रपति भवन में होने वाला यह आयोजन बस्तर की प्राचीन जनजातीय संस्कृति और उसकी अनूठी पारंपरिक नेतृत्व प्रणाली को राष्ट्रीय पटल पर एक गौरवशाली पहचान दिलाएगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments