चीनी के बढ़े दामों के विरोध में सड़क पर उतरी बस्तर कांग्रेस....
- ANIS LALA DANI

- 1 day ago
- 2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
बस्तर: बढ़ती महंगाई और चीनी की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण की ओर से शनिवार को सिरहासार चौक में एकदिवसीय ‘चीनी सत्याग्रह’ किया गया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चीनी के बढ़े दाम वापस लेने की मांग की। आंदोलन को संबोधित करते हुए सुशील मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि PDS की राशन दुकानों में चीनी उपलब्ध नहीं होने के कारण गरीब परिवारों को खुले बाजार से महंगे दाम पर शक्कर खरीदनी पड़ रही है। उनका दावा है कि बस्तर संभाग में चना और गुड़ जैसी जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता को लेकर भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुशील मौर्य के मुताबिक खुले बाजार में चीनी 60 से 70 रुपये किलो तक बिक रही है। उन्होंने कहा कि गन्ने के रस को एथेनॉल उत्पादन की ओर डायवर्ट किए जाने से घरेलू बाजार में चीनी की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर कीमतों पर पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई के बीच चीनी के दाम बढ़ने से आम परिवारों का बजट और प्रभावित हुआ है। वहीं नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों का लाभ पूंजीपतियों को मिल रहा है, जबकि गरीब और किसान महंगाई की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जल्द महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया तो कांग्रेस की ओर से आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने त्योहारों के मौसम में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार से राहत देने की मांग की। साथ ही PDS के माध्यम से गरीब परिवारों को चीनी उपलब्ध कराने और बाजार में बढ़ी कीमतों पर नियंत्रण की मांग उठाई गई।



.jpg)












Comments