बसना: राष्ट्रीय चिंतन एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- बसना: आज स्थानीय कृषि उपज मंडी, बसना में आगामी 29 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय चिंतन एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन के सफल आयोजन, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही, कार्यक्रम को सफल और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के समर्पण और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से आगामी कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया गया। संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। 🚩 इस बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता डॉ. एन. के. अग्रवाल, वरिष्ठ नेता रमेश अग्रवाल, वरिष्ठ नेता अनिल अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments