google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बसना: कलेक्टर ने विद्यार्थियों को कैरियर पर फोकस करने किया प्रेरित....

Aug 24
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

दुर्गापाली: कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए पौधे के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आज बसना विकास खंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली के विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य एवं कैरियर के प्रति गंभीर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वर्तमान समय नवीन तकनीक और डिजिटल संसाधनों का है। विद्यार्थी तकनीक का सदुपयोग करते हुए यूट्यूब एवं दीक्षा पोर्टल जैसे शैक्षणिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से निरंतर अध्ययन एवं अभ्यास करें। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ सह-संज्ञानात्मक गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा एवं नायब तहसीलदार बसना ललित साहू विद्यालय के प्राचार्य निमंकर पटेल एवं संकुल समन्वयक मनोरंजन साहू उपस्थित रहे। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला दुर्गापाली में विद्यार्थियों को पोषण आहार के तहत सभी बच्चों को केले दिये । उन्होंने बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया और उनके मध्यान्ह भोजन का अवलोकन किए । कलेक्टर द्वारा विद्यार्थियों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा तकनीक के सकारात्मक उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिए।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html