google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बैंक ऑफ इंडिया कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, भारी स्टाफ कमी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन...

3 hours ago
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

छत्तीसगढ़ में बैंक ऑफ इंडिया (BOI) के कर्मियों ने स्टाफ की भारी कमी और सुरक्षा की अनदेखी को लेकर मोर्चा खोल दिया है। बैंक ऑफ इंडिया एम्प्लाईज यूनियन के बैनर तले राज्यभर में विरोध प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हो चुका है, जिसके तहत कर्मचारी विभिन्न तरीकों से अपना आक्रोश जता रहे हैं।

  • भर्ती में हीलाहिलाली: यूनियन का आरोप है कि पिछले दो वित्तीय वर्षों में बैंक प्रबंधन ने स्वीकृत पदों के मुकाबले आधे ही स्टाफ की नियुक्ति की है, जिससे लगातार बैकलॉग बढ़ता जा रहा है।

  • सुरक्षा और व्यवस्था पर सवाल: छत्तीसगढ़ की कई ग्रामीण और दूरदराज शाखाओं में सुरक्षा गार्ड और नियमित चपरासियों की अनुपस्थिति के कारण संवेदनशील कामकाज अस्थायी कर्मियों के भरोसे चल रहा है।

  • काम का दबाव और ग्राहकों पर असर: पर्याप्त कर्मचारी न होने की वजह से बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और मौजूदा कर्मियों पर मानसिक दबाव लगातार बढ़ रहा है।

  • प्रोटेस्ट का तरीका: राज्य की लगभग 70 शाखाओं के कर्मचारी काली टोपी, रिबन और विशेष पोशाक पहनकर विरोध जता रहे हैं। साथ ही प्रमुख शहरों में शाम को प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html