टेबल टेनिस में बनाहिल की बेटी का जलवा, ममता बंजारे लगातार दूसरी बार विश्वविद्यालय स्तर के लिए चयनित...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
बनाहिल (बिलाईगढ़) क्षेत्र के लिए एक और गर्व का क्षण सामने आया है। श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की प्रतिभाशाली छात्र-छात्रा ममता बंजारे ने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर एक बार फिर बड़ा मुकाम हासिल किया है।
छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, रायपुर में राज्य स्तरीय महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस स्पर्धा में ममता ने जांजगीर सेक्टर का प्रतिनिधित्व किया। अपने तेज खेल कौशल और फुर्ती के बल पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है।
यह दूसरा मौका है जब ममता ने यह गौरव हासिल किया है। पिछले साल भी उन्होंने शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ की ओर से विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया था और इस बार भी अपनी मेहनत से उस सफलता को दोहराया है।
अपनी इस सफलता के बाद अब ममता बंजारे आगामी 26 से 31 अक्टूबर 2026 तक नागालैंड विश्वविद्यालय में होने वाली राष्ट्रीय/विश्वविद्यालय स्तरीय महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी।
इस बड़ी कामयाबी पर संस्था के संचालक डॉ. जय कुमार जैन, प्राचार्य डॉ. शिखा सिंह, क्रीड़ा प्रभारी राहुल राठौर और पूरे महाविद्यालय परिवार ने ममता को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी दौर में भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments