google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बलरामपुर: जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, जमकर खून-खराबा....

Jul 27
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंदला गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हिंसक झड़प हो गई। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जहां दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किए जाने का भी आरोप है। घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गोंदला गांव में लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद को लेकर रविवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडों से जमकर प्रहार किए गए।


मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मारपीट के दौरान ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश किए जाने से स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। घटना में दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच भी जारी है।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html