बलरामपुर: पिकअप और ट्रक की भीषण भिड़ंत में 3 मजदूरों की मौत.....
- ANIS LALA DANI

- 1 day ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
बलरामपुर: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहें हैं, यहां दिन अलग-अलग जिलों में रोड एक्सीडेंट में कई लोग अपनी जान गवां रहें है। इसी बीच बलरामपुर जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई, हादसा इतना भयानक था कि 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए। एक्सीडेंट के बाद चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि पिकअप में कुल 10 मजदूर सवार थे, जो टमाटर की खेती के काम से शंकरगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 2 बजे सेवारी के पास सामने से आ रहे ट्रक से पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी 7 घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। मृतक और घायल सभी मजदूर सूरजपुर जिले के नरोला गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया है। देर रात हुए इस भीषण हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पिकअप की हालत देखकर टक्कर की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल राजपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ और टक्कर के पीछे किसकी लापरवाही थी, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।
#Balrampur #Accident #Truckpickup #Police #breakingADNnews




.jpg)










