बैलाडिला और संस्कारधानी ने बनाई सेमीफाइनल में जगह, रोमांचक हुए मुकाबले...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
बैलाडिला बुल्स ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में चक्रधर चैंपियंस को 6-2 से करारी मात देकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में शानदार तरीके से प्रवेश कर लिया है। इस अहम जीत के साथ ही संस्कारधानी स्ट्राइकर्स की टीम ने भी नॉकआउट चरण में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है।
अब आगामी मुकाबलों में टॉप क्वालीफायर न्यायधानी नाइट्स का सामना संस्कारधानी से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में बैलाडिला की भिड़ंत मैनपाट से होगी।

मैच के शुरुआत से ही बैलाडिला की टीम पर दबाव था, क्योंकि यह मुकाबला उनके लिए 'करो या मरो' जैसा था। खिलाड़ी आनंद ने पहले ही मिनट में शानदार रिवर्स फ्लिक से गोल दागकर अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद जसकरण सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक कई गोल दागे और टीम की स्थिति को बेहद मजबूत कर दिया।

चक्रधर की तरफ से एस.वी. सुनील और खोगेश्वर बाग ने संघर्ष करने की कोशिश की और कुछ मौके भी बनाए, लेकिन फॉरवर्ड लाइन में आपसी तालमेल की कमी के कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा।

उधर, एक अन्य मुकाबले में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने मैनपाट टाइटन्स के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाते हुए उन्हें 4-0 से पराजित किया। आशीष तानी पूर्ति ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए हैट्रिक पूरी की और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। खेल के अंतिम पलों में ओम कुमार यादव ने एक और गोल जोड़कर स्कोर को 4-0 कर दिया, जिससे टीम ने आसानी से अगले दौर में प्रवेश कर लिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments