बागबाहरा: पीपल पेड़ के पास घेराबंदी कर पकड़ाया अवैध शराब तस्कर.....
- ANIS LALA DANI

- 18 hours ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
बागबाहरा पुलिस ने 29 अगस्त 2026 को मुखबिर की सुचना पर एक स्कूटी से अवैध परिवहन करते प्लेन शराब जप्त किया है | मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि पीपल पेड के पास पोटरपारा बागबाहरा मे रिंकु बघेल पिता भीष्म बघेल उम्र 30 साल, निवासी वार्ड नंबर 13 फूलवारीपारा बागबाहरा अपने स्कूटी के डिक्की मे अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु रखा है | उक्त सुचना पर पुलिस जब पोटरपारा पहूंची तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे पकडकर पूछताछ करने पर अपना नाम रिंकु बघेल पिता भीष्म बघेल उम्र 30 साल, वार्ड नंबर 13 फूलवारीपारा बागबाहरा थाना बागबाहरा का निवासी होना बताया | पुलिस ने उक्त व्यक्ति के स्कूटी क्रमांक CG 06 HB 9270 की डिक्की को चेक करने पर स्कूटी की डिक्की मे रखी हरे रंग की झोला मे 15 नग देशी प्लेन शराब प्रत्येक मे 180-180 मिली भरी हुई कुल 2700 मिली कीमत 1200 रूपये, एक टी व्ही एस स्कूटी क्रमांक CG 06 HB 9270 कीमती 50000 रूपये को जप्त कर कब्जा मे लिया | 15 नग देशी प्लेन शराब प्रत्येक मे 180-180 मिली भरी हुई मिलने जप्त कर कब्जा मे लिया | उक्त मामले में आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)(क)-LCG आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से धारा 34(1)(क)-LCG आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया |




.jpg)










