google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आयुर्वेदिक पौधा जिसमें पथरी को नष्ट करने की होती है क्षमता....

Nov 30, 2023
2 min read
































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पत्थर को तोड़कर निकलता है यह पौधा पथरी रोग में है कारगर

पानी में कई तरह के तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। लेकिन पानी के कई ऐसे तत्व हमारे शरीर में पथरी जैसी बीमारी भी पैदा कर देते हैं। पानी के अलावा भी कई ऐसे कारण है जिनकी वजह से शरीर में पथरी उत्पन्न हो जाती है। खास तौर पर पेशाब के रास्ते में तथा किडनी में पथरी की समस्या अक्सर देखने को मिलती है। एलोपैथ में पथरी का इलाज ऑपरेशन है। लेकिन आयुर्वेद में एक ऐसी औषधि पाई जाती है जिसमें पथरी को गला कर नष्ट करने की क्षमता होती है।

पत्थरचट्टा नाम का एक पौधा पाया जाता है जिसमें शरीर के अंगों में मौजूद पथरी को नष्ट करने की क्षमता होती है। इसके औषधीय गुणों की बात करें तो पता चलता है कि शरीर में पाई जाने वाली पथरी का यह दुश्मन है। इसके पत्ते का सेवन करने से पथरी के अलावा भी कई तरह के रोगों से मुक्ति मिल जाती है।


इस पत्थरचट्टा नामक पौधे के संबंध में बताया गया है कि यह पत्थर का सीना चीरकर बाहर निकलता है। पत्थर में पानी की मात्रा कम या फिर बिल्कुल ही ना के बराबर पाई जाती है। इसके बाद भी यह पौधा हराभरा रहता है। इस पौधे की खासियत होती है कि वह बिना पानी के भी जीवित रह सकता है।


पत्थरचट्टा का यह पौधा आमतौर पर पथरीली जमीनों में पाया जाता है। पथरीले पहाड़ों में पत्थरचट्टा का पौधा बड़े आराम से पाया जाता है। पत्थरों के बीच की दरार में यह पौधा उगता है और अक्टूबर- नवंबर के महीने तक इसे देखा जा सकता है। पथरी रोग में पत्थरचट्टा का उपयोग करने के लिए बताया गया है कि इसकी चार पत्तियों को गुनगुने पानी के साथ प्रतिदिन सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से पेशाब के रास्ते में पाई जाने वाली पथरी गल कर नष्ट हो जाती है। मूत्र रोग में भी इसका उपयोग किया जा सकता है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html