google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पत्नी के मायके से वापस ना आने और ससुराल वालों की धमकी से नवयुवक ने खाया जहर.....

11 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- अंबिकापुर। झिलमिली भैयाथान थाना अंतर्गत ससुराल पक्ष की प्रताडऩा से तंग आकर 1 युवक द्वारा जहर सेवन कर आत्महत्या (Suicide to eat poison) करने का मामला सामने आया है। युवक की शादी 5 माह पहले ही हुई थी। उसकी पत्नी 4 माह की गर्भवती है। बताया जा रहा है कि पत्नी मायके में है, जब वह लाने गया तो उसके साथ नहीं भेजा गया। माता-पिता लेने पहुंचे तो सामाजिक बैठक कराई गई। मृतक के पिता का आरोप है कि बेटे को कॉंफ्रेंस कॉल में ससुराल वालों ने धमकी दी। पत्नी का अबॉर्शन कराने की भी बात कही। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने जहर सेवन कर लिया। अंबिकापुर के होलीक्रॉस अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की देर शाम उसकी मौत हो गई।


सूरजपुर जिले के भैयाथान थाना क्षेत्र के ग्राम खांडापारा निवासी आकाश जायसवाल पिता सुनील जायसवाल का विवाह अप्रैल 2026 में सूरजपुर जिला के रमकोला थाना अंतर्गत ग्राम बेदमी निवासी चंदा जायसवाल से हुआ था। दांपत्य जीवन (Marriage life) के बाद नवविवाहिता करीब 4 माह की गर्भवती है और 1 माह पहले अपने चाचा और भाई के साथ मायके चली गई थी। कुछ दिन बाद आकाश पत्नी को लेने ससुराल गया। लेकिन ससुराल वालों ने यह कहकर भेजने से मना कर दिया कि माता-पिता को भेजना तब भेजेंगे।


इसके बाद सास-ससुर अपनी पत्नी को लेने गए तो ससुराल पक्ष ने समाज की बैठक में बेटी से खाना बनवाने, घर का काम करवाने की बात कहते हुए उसे भेजने से इनकार कर दिया। समाज के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर सुलह कराया। शाम होने के कारण वे बहू को नहीं ले गए और अगले दिन लडक़ा आकर ले जाएगा, कहकर वापस आ गए। कॉन्फ्रेंस कॉल पर दी धमकी

मृतक के पिता सुनील जायसवाल ने बताया कि 8 अक्टूबर को शाम करीब 7.30 बजे छोटे बेटे ने फोन कर बताया कि आकाश की तबीयत खराब है। घर पहुंचने पर देखा कि आकाश दरवाजे के पास उल्टी कर रहा था और पास में घास मारने की दवा (Poison box) का डिब्बा पड़ा था।पूछने पर आकाश ने बताया कि साला और उसकी पत्नी, चाचा ससुर और चाची सास ने कॉन्फ्रेंस कॉल कर गाली-गलौज करते हुए उसे पत्नी का मोबाइल देखने की बात को लेकर कई बातें कही। उनके द्वारा यह भी धमकी दी गई कि यदि पत्नी चंदा का मोबाइल देखोगे तो अबॉर्शन करवा देंगे। इसी बात से दु:खी होकर उसने जहर का सेवन कर लिया है। 10 दिन तक चला इलाज, फिर हुई मौत

जहर खाने से गंभीर घायल युवक को परिजन द्वारा पहले भैयाथान शासकीय अस्पताल ले जाया गया, यहां से सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। 3 दिन इलाज के बाद डॉक्टरों ने अंबिकापुर रेफर किया। 12 अक्टूबर को जिला अस्पताल अंबिकापुर (Ambikapur Medical college hospital) लाने के बाद बेहतर उपचार के आस में परिजन ने उसे होलीकॉस अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां 18 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे उसकी मौत हो गई। #AmbikapurNews #SurajpurNews #CrimeNews #ChhattisgarhNews #BreakingADNNews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html