छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में जंगली हाथी का कहर, बाइक सवार को कुचलकर मारा; इलाके में खौफ का माहौल...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ के वनांचल इलाकों में हाथियों का खौफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सूरजपुर जिले का है, जहां एक आक्रामक हाथी ने तांडव मचाते हुए दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं और लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
सड़क पर अचानक सामने आया हाथी
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सूरजपुर और सरगुजा जिले की सीमा से सटे कल्याणपुर-अखोरा मार्ग पर हुई। शाम के वक्त एक परिवार के दो सदस्य बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक कुख्यात कबरा हाथी उनके सामने आ गया। जब तक वे कुछ समझ पाते और बाइक घुमाते, हाथी ने उन पर हमला बोल दिया।
ट्रक के नीचे छिपकर भतीजे ने बचाई जान
हाथी के अचानक हुए इस हमले में बाइक चला रहा व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया। गजराज ने उसे बेरहमी से कुचल दिया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, साथ मौजूद दूसरे युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत अपनी जान बचाई और सड़क किनारे खड़े एक भारी वाहन के नीचे छिप गया। हाथी काफी देर तक वहीं डराता रहा, लेकिन वाहन के नीचे होने के कारण उसकी जान बच गई। बाद में उसने किसी तरह स्थानीय लोगों और पुलिस को हादसे की सूचना दी।
एक ही दिन में दो लोगों की गई जान -
इतना ही नहीं, इसी क्षेत्र के अखोरा गांव के पास उसी आक्रामक हाथी ने एक अन्य ग्रामीण को भी अपना शिकार बना लिया। कुछ ही घंटों के भीतर दो लोगों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसर गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह वही कबरा कान वाला हाथी है, जो पिछले कई महीनों से इस पूरे क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना हुआ है। इससे पहले भी इसके हमलों में कई जाने जा चुकी हैं।
प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल -
लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद वन विभाग की कार्यशैली और सुरक्षा दावों पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हाथियों की आवाजाही पर कोई ठोस निगरानी नहीं रखी जा रही है, जिससे इस तरह के हादसे बार-बार हो रहे हैं। फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद महकमे की टीम मौके पर पहुंची है और हाथी की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।
#छत्तीसगढ़_हादसा #वन_विभाग #BreakingADNNews #ElephantAttack #ChhattisgarhNews #SurajpurNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments