google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कन्या भोज से पहले जागृत की बेटियों की शक्ति, आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ मनाया नवरात्रि का पर्व...

Oct 18
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर :- नवरात्रि के पावन अवसर पर मनोहर जीवन कल्याण वृद्ध निवास द्वारा एक अनोखी एवं प्रेरणादायी पहल की गई। यहाँ कन्या भोज से पहले बच्चियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर उनकी शक्ति, साहस और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित किया गया। आयोजन का उद्देश्य कन्या पूजन की परंपरा को महिला सशक्तीकरण से जोड़ते हुए समाज को यह संदेश देना था कि बेटियाँ केवल पूजनीय ही नहीं, बल्कि सशक्त, आत्मनिर्भर और आत्मरक्षा में सक्षम भी होनी चाहिए।

सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली बच्चियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात कन्याओं को स्नेहपूर्वक भोजन करवाकर उपहार भेंट किए गए। इस पहल के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जागरूकता और बालिकाओं की सुरक्षा का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में लॉयंस क्लब के राजेश चौरसिया, पारस बराड़िया जी एवं रानू लुनिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। कराटे मास्टर तुलसी राम सर एवं योग गुरु यदु सर भी उपस्थित रहे। बच्चियों को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण देने वाली लियो मासूम लुनिया तथा मनोहर जीवन कल्याण वृद्ध निवास की संचालिका तृप्ति लुनिया की भी सहभागिता रही।

इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि बेटियों को सम्मान देने के साथ उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाना भी आवश्यक है। “कन्याओं के चरणों में श्रद्धा, उनके मन में आत्मविश्वास और उनके हाथों में आत्मरक्षा का हुनर—यही सच्चे कन्या पूजन का सार है।”

मनोहर जीवन कल्याण वृद्ध निवास, रायपुर |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html