रामलीला में अनोखी पहल: रावण के साथ जलेगा 30 फुट का 'कॉकरोच'....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
नई दिल्ली: राजधानी के पीतमपुरा में इस बार विजयादशमी का पर्व एक अलग अंदाज में मनाया जाएगा। यहाँ दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के अलावा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला भी आग के हवाले किया जाएगा। केशव रामलीला समिति द्वारा तैयार की गई इस योजना का मकसद स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है।
समिति के अध्यक्ष और मॉडल टाउन से विधायक अशोक गोयल के मुताबिक, कॉकरोच गंदगी का प्रतीक है और यह पहल 'स्वच्छ भारत, स्वच्छ दिल्ली' अभियान को समर्पित है। उन्होंने साफ किया कि इस कदम के पीछे कोई सियासी मंशा नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य बुराई पर अच्छाई की विजय के साथ-साथ साफ-सफाई का कड़ा संदेश देना है। उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से कहा कि रावण की राक्षसी सेना में इस बार कॉकरोच को भी असुर के रूप में शामिल माना जाएगा।
गौरतलब है कि यह निर्णय ऐसे वक्त में सामने आया है जब राजधानी में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) लगातार विरोध प्रदर्शनों को लेकर चर्चा में रही है। इस समूह ने हाल के महीनों में केंद्रीय मंत्रियों और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किए हैं।
वहीं दूसरी ओर, इस फैसले को लेकर विरोध के सुर भी उठने लगे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण शंकर कपूर ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि कॉकरोच का पुतला फूंकने का फैसला उचित नहीं है। उनके अनुसार, प्रतीकात्मक जीवों के बजाय उन ताकतों और फंडिंग करने वालों के पुतले जलाए जाने चाहिए जो समाज विरोधी आंदोलनों को हवा देते हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments