google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर ठगी की कोशिश, एसएसपी ने किया खंडन.....

Jul 17
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ -

सरगुजा जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है। इस फर्जी प्रोफाइल के जरिए ठग लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनसे मोबाइल नंबर और अन्य व्यक्तिगत जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी राजेश अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि संबंधित फेसबुक प्रोफाइल पूरी तरह फर्जी है और इसका उनसे कोई संबंध नहीं है। उन्होंने नागरिकों से ऐसी किसी भी आईडी पर भरोसा न करने और किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने की अपील की है। एसएसपी ने बताया कि इस संबंध में साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा दी गई है। साथ ही फर्जी प्रोफाइल को हटाने के लिए मेटा (Meta) कंपनी को भी सूचना भेजी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फर्जी आईडी संचालित करने वालों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी सरगुजा और बलरामपुर के कलेक्टरों के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी के प्रयास किए जा चुके हैं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html