रायपुर में मासूमों पर जुल्म: मां गिरफ्तार, सौतेला पिता फरार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
राजधानी में क्रूरता की हदें पार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां तरुण नगर इलाके में एक महिला अपनी ही संतानों पर रोज कहर ढाती थी। मासूमों को भूखा रखने के साथ उनके साथ बेरहमी से मारपीट की जाती थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका फरार साथी अभी भी पकड़ से बाहर है।
घटना का खुलासा तब हुआ जब बीती 13 अक्टूबर की सुबह आठ बजे एक छोटी बच्ची रोते हुए घर से बाहर आई और पड़ोसियों को आपबीती सुनाई। उसने बताया कि घर में तीन साल के छोटे भाई को इतनी बुरी तरह पीटा गया है कि उसका हाथ टूट गया है। मासूम के चेहरे और आंखों पर भी गहरे जख्म के निशान हैं। हद तो तब हो गई जब यह बात सामने आई कि महिला ने लाचार बच्चे को जलती सिगरेट से भी दागा था। गंभीर हालत में पीड़ित बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जब स्थानीय लोगों ने इस अमानवीय हरकत का विरोध किया, तो आरोपी महिला उलटा उन्हें ही डराने-धमकाने लगी। इसके बाद गुस्साए मोहल्लेवालों ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को दबोच लिया है और जेल भेज दिया है, वहीं पुलिस टीम फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments