google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आतिशी ने शिक्षण भ्रमण से लौटे शिक्षकों से जाना अनुभव.....

Oct 16, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़-

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने देश के विभिन्न राज्यों में स्थित शैक्षिक संस्थाओं से एक्सपोजर विजिट कर लौटे एमसीडी स्कूलों के मेंटर टीचर्स से बातचीत की और भ्रमण के उनके अनुभवों को जाना। साथ ही उनके अनुभवों के आधार पर स्कूलों में नई गतिविधियों का कार्यक्रम तैयार करने पर जोर दिया। शिक्षा मंत्री ने शिक्षकाें से आग्रह किया कि वे एमसीडी स्कूलों में पढाई का सकारात्मक वातावरण तैयार करें साथ ही अपने अनुभवों से बाकि शिक्षकों को भी लाभांवित करें।

इसके पहले शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री को बताया कि उन्हें इस भ्रमण का काफी नया व अच्छा अनुभव रहा जो आगे उनके पेशेवर जीवन में काफी काम आएंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा गत दिनों पांच दिवसीय पेशेवर विकास कार्यक्रम के तहत 20-20 के समूह में इन शिक्षकों को पालमपुर के आविष्कार लैब ऑफ साइंस, मैथ, आर्ट एंड टेक्नोलाजी व बेंगलुरु में अन्वेषाना, अन्नास्वामी मुदलियार, दीया घर, माल्या अदिति इंटरनेशनल स्कूल और बीईएमई में भेजा था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html