ASG आई हॉस्पिटल के 13 साल पूरे, रायपुर में नए मॉड्यूलर ओटी कॉम्प्लेक्स का हुआ लोकार्पण....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित एएसजी आई हॉस्पिटल ने अपने सेवा सफर के 13 सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस विशेष वर्षगाँठ पर अस्पताल परिसर में एक अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर (OT) कॉम्प्लेक्स का भव्य उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरुखुशवंत साहब मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए और नई चिकित्सा सुविधा का शुभारंभ किया।
अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, एएसजी आई हॉस्पिटल ग्रुप देश भर के 95 से अधिक शहरों में लगभग 200 शाखाओं के जरिए नेत्र देखभाल सेवाएं दे रहा है। रायपुर की यह शाखा पिछले तेरह वर्षों से स्थानीय नागरिकों को उच्च स्तरीय ऑप्थैल्मिक केयर उपलब्ध करा रही है। नया ओटी कॉम्प्लेक्स जुड़ने से यहां सर्जिकल क्षमता और उन्नत तकनीकों का दायरा काफी बढ़ गया है, जिससे मरीजों को और अधिक सटीक व सुरक्षित इलाज मिल सकेगा।
समारोह के दौरान अस्पताल टीम ने अब तक मिले जनसहयोग और भरोसे के प्रति आभार जताया। प्रबंधन ने आने वाले समय में भी छत्तीसगढ़ के मरीजों को आधुनिक और किफायती नेत्र चिकित्सा सेवाएं निरंतर देने का संकल्प लिया है।
संस्थान का पता:
एएसजी आई हॉस्पिटल, द्वितीय एवं तृतीय तल, मदन कॉम्प्लेक्स, शक्ति नगर रोड, शंकर नगर, रायपुर






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)







Comments