google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बेमेतरा में आगजनी की वारदात, तीन बाइकें पूरी तरह जलकर राख...

Aug 30
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बेमेतरा :- जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पौसरी में देर रात तीन मोटरसाइकिलों में आग लगाने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई इस आगजनी में तीनों बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक, आगजनी की घटना रात करीब ढाई बजे ग्राम कोटवार सालिक दास मानिकपुरी के घर के पास हुई।


देर रात मोटरसाइकिलों में अचानक आग लगने की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घबरा गए। देखते ही देखते आग ने तीनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद परिवार में आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


आगजनी किस वजह से की गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही आगजनी की घटना के कारणों और आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html