बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में रावण दहन के वक्त फटा पाय रॉकेट, बाल-बाल बचे विधायक और महापौर....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
बिलासपुर। शहर के पुलिस ग्राउंड में विजयादशमी के उल्लास के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रावण दहन के लिए लगाए गए पायरो रॉकेट सेटअप में अचानक जोरदार धमाका होने से कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई। रिमोट का बटन दबाते ही यह विस्फोट सीधे मंच के पास हुआ, जिससे वहां हड़कंप मच गया।
घटना के वक्त मंच पर विधायक अमर अग्रवाल और महापौर पूजा विधानी समेत कई गणमान्य नागरिक, पुलिसकर्मी और पत्रकार मौजूद थे। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास खड़े कुछ लोग मामूली रूप से झुलस गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की बड़ी जनहानि या गंभीर चोट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विशाल जनसमूह, महिलाओं और बच्चों की मौजूदगी के बीच मंच के इतने नजदीक इस तरह का विस्फोट होना बड़े आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। तकनीकी खराबी या सेटअप में गड़बड़ी के कारण हुए इस हादसे के बाद पुलिस और आयोजकों ने तुरंत मोर्चा संभालकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments